Pages

Search This Blog

Wednesday, March 31, 2010

चुनावों में जानवर वाले चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किये जायेंगे

मेरठ की छावनी परिषद् ने आज एक सराहनीय घोषणा की है||इसके अनुसार  परिषद् के होने वाले चुनावों में जानवर वाले चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किये जायेंगे|इस घोषणा से कम से कम एक महिला खुश और एक महिला के नाराज़ हो जाने की संभावना है|
         देश की ६२  परिषदों में केवल मेरठ के चुनाव बड़ी विलंभ से हो रहे हैं|अन्यबातें सामान्य रहने पर जून में चुनाव हो सकते हैं|अभी तक इन चुनावों के प्रत्याशिओं को शेर ऊंट घोड़ा आदि चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाते रहे हैं|बताया गया है की पशुओं पर होने वाल्व अत्याचारों के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है|अधिकाँश प्रत्याशिओं ने इस घोषणा का स्वागत किया है| यहाँ तक की बी.एस.पी.के नुमायंदों ने भी इसका स्वागत किया है|जाहिर है इससे पशु प्रेमी सांसद मेनका गांधी बेहद खुश होंगी|
          इसके साथ ही यह कहना जरुरी है की प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी बी.एस.पी. का चुनाव चिन्ह हाथी है|ऐसे में हाथी के अनदेखी  या हाथी की अनदेखी से पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती के नाराज़ हो जाने की संभावना बन सकती है|